बीएसएल : आरएमएचपी में कर्मियों ने उठाई आवाज, स्थानीय स्तर पर समस्याओं का अंबार

Updated:
विज्ञापन

आरएमएचपी विभाग में कर्मियों को संबोधित करते बीएकेएस महासचिव हरिओम | Prabhat Khabar Network

बोकारो स्टील प्लांट के आरएमएचपी विभाग में कर्मियों ने बुनियादी सुविधाओं और लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाई है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, बोकारो : बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस के आरएमएचपी विभाग की बैठक शनिवार को दोपहर कैंटीन में संपन्न हुई. इसमें विभाग के नियमित कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित हुए. कर्मियों ने 2027 वेज रिवीजन, नई श्रम संहिता के अनुसार संयंत्र स्तर में कार्यसमिति निर्माण, 2017 से लंबित वेज रिवीजन, एरियर, बोनस फॉर्मूला में सुधार, इंसेंटीव फॉर्मूला में सुधार, नया श्रम कानून को लागु पर चर्चा की. सिंटर प्लांट की धूल की समस्या दूर करने की मांग आरएमएचपी विभाग की ज्वलंत स्थानीय समस्याओं पर विभाग के कर्मियों ने चर्चा किया. विभाग की ज्वलंत समस्याओं में जर्जर सड़क, ड्रेनेज समस्या, सुरक्षा उपकरणो की उपलब्धता पर चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

झाड़ियों की साफ-सफाई, विभाग में खराब वाटर प्युरीफायर का अनुरक्षण, पेयजल की उपलब्धता, कैंटीन और शौचालय का जर्जर, वाकवे का जर्जर होना, सिंटर प्लांट की धूल की समस्या दूर करने की मांग की गई. अटेंडेंस सिस्टम में तीन बार से अधिक सुधार की मांग इलेक्ट्रिकल सेक्शन के शौचालय की समस्या, अटेंडेंस सिस्टम में तीन बार से अधिक सुधार की मांग, सीलिंग फैन उपलब्ध नही होना, कम होता नियमित मैनपावर, टिपलर क्षेत्र रेस्ट रुम का अभाव पर चर्चा की गई.

सेफ्टी शूज छह माह में बाटा, लिबर्टी /वुडलैंड का उपलब्ध कराने, रेनकोट प्रत्येक वर्ष उपलब्ध कराने, अग्नीरोधी ड्रेस, समान्य गलतियों पर भी कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस देने जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई. अगर समस्या दूर नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी. बीएकेएस के महासचिव हरिओम ने कहा : सेल/बीएसएल प्रबंधन की गलत कार्यशैली को अब आरएमएचपी प्रबंधन अपना चुका है. आरएमएचपी विभाग में भारी संख्या में स्थानीय समस्या है. अगर उसको दूर नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी. अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष मानिक राम मुंडा, महासचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव, विभागीय प्रतिनिधि सागर कुमार सिंह उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola