ePaper

बच्चों की लड़ाई में आइआरबी जवान व उसकी पत्नी को मारा चाकू

Updated at : 14 Feb 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों की लड़ाई में आइआरबी जवान व उसकी पत्नी को मारा चाकू

दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल चास : चास थाना क्षेत्र के बेंदीटांड़ मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम बच्चों की लड़ाई में आइआरबी जवान अमित कुमार राय व उनकी पत्नी स्नेहा राय को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना पर चास पुलिस पहुंची व आरोपी गोलू कुमार व योगेश कुमार […]

विज्ञापन

दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

चास : चास थाना क्षेत्र के बेंदीटांड़ मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम बच्चों की लड़ाई में आइआरबी जवान अमित कुमार राय व उनकी पत्नी स्नेहा राय को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना पर चास पुलिस पहुंची व आरोपी गोलू कुमार व योगेश कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को चास जेल भेज दिया.
इस मामले में अमित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. अमित बेंदीटांड़ में किराये के घर में पत्नी व बच्चे के साथ रहते हैं. वह मूल रूप से धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित डुमरा के निवासी है. वह आइआरबी-2 मुसाबनी में कार्यरत हैं. अमित ने बताया कि उनके बच्चे के साथ पड़ोस के एक बच्चे की लड़ाई हुई थी.
उन्होंने गोलू कुमार, योगेश कुमार, रीता देवी, आरती देवी सहित अन्य को आरोपी बनाते हुए कहा कि बच्चों के झगड़े के बाद मामला लगभग खत्म हो गया था. लेकिन सभी आरोपियों ने उनके घर में घुसकर जमकर मारपीट की और इसी दौरान गोलू ने चाकू से उन पर व उनकी पत्नी पर वार कर दिया. आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद सभी आरोपी भाग गये और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद चास पुलिस को सूचना की.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलू व योगेश को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घायल अमित का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं उनकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola