ePaper

रेलवे कर्मी को लगी गोली

Updated at : 06 Feb 2019 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे कर्मी को लगी गोली

बालीडीह में विधान चौक के पास हुई घटना बोकारो : बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी (आवास संख्या 29 सी) निवासी प्रवीण कुमार पासवान (45 वर्ष) मंगलवार की शाम को गोली लगने से घायल हो गये. प्रवीण बोकारो रेलवे के इलेक्ट्रिक शेड विभाग में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं. मंगलवार की शाम साढ़े […]

विज्ञापन

बालीडीह में विधान चौक के पास हुई घटना

बोकारो : बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी (आवास संख्या 29 सी) निवासी प्रवीण कुमार पासवान (45 वर्ष) मंगलवार की शाम को गोली लगने से घायल हो गये. प्रवीण बोकारो रेलवे के इलेक्ट्रिक शेड विभाग में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं. मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे वह अपनी बाइक से घरेलू सामान खरीदने बाजार जा रहे थे. विधान चौक के पास उनके दाहिने पैर में घुटना के नीचे चोट लगने का संदेह हुआ. प्रवीण ने अपने हाथ लगाया तो काफी खून बह रहा था.

कुछ ही देर में पैर में काफी दर्द होने लगा और वह बाइक से नीचे गिर गये. प्रवीण ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पाकर बालीडीह थानेदार सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार बीजीएच पहुंचे. प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति को गोली चलाते हुए नहीं देखा है. समाचार लिखे जाने तक प्रवीण के पैर से गोली निकालने का प्रयास चिकित्सक कर रहे थे. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola