बोकारो : आरक्षण बिल का किसी ने किया स्वागत, किसी ने जुमलेबाजी कहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2019 5:10 AM

विज्ञापन

बोकारो : सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा मंगलवार को बोकारो में चर्चा की विषय बनी रही. राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा होती रही. कहीं समर्थन में मिठाई बांटी गयी, तो कहीं पटाखे जलाये गये. वहीं, कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा को चुनावी […]

विज्ञापन
बोकारो : सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा मंगलवार को बोकारो में चर्चा की विषय बनी रही. राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा होती रही. कहीं समर्थन में मिठाई बांटी गयी, तो कहीं पटाखे जलाये गये.
वहीं, कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा को चुनावी स्टंट बताया, तो किसी ने जुमलेबाजी करार दिया. करणी सेना ने 2019 के चुनाव के लिए इसे लाभकारी कदम बताया. तो कांग्रेस ने चुनावी वादों की झड़ी का एक हिस्सा कहा.
भाजपा माराफारी मंडल ने की सराहना : भाजपा माराफारी मंडल की बैठक मंगलवार को माराफारी मंडल कार्यालय में हुई. अध्यक्षता शिवजी दूबे व संचालन द्वारिकानाथ सिंह ने किया. वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण को आरक्षण की घोषणा से समाज में समरसता की भावना पैदा होगी. पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले का स्वागत समाज के सभी वर्गों को करना चाहिए. मौके पर वैद्यनाथ प्रसाद, विद्या सिंह, भीम सिंह, राम विलास सिंह, विंदेश्वरी वर्मा, ललन सिंह, धनंजय चौबे, बालेश्वर गोस्वामी, सुनीता देवी, संजू देवी, संजय पांडेय, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola