बोकारो : सात मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम बोकारो : कैराली कल्चरल एसोसिएशन-बोकारो की ओर से गुरुवार को केरल का स्थापना दिवस मनाया गया. सेक्टर 04 स्थित कैराली स्प्रींगल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केरल के पुनर्निर्माण के भाव को दिखाया गया. क्लास 10 व 12 के 07 मेधावी विद्यार्थी को सम्मानित किया गया. वहीं विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी भी […]
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम
बोकारो : कैराली कल्चरल एसोसिएशन-बोकारो की ओर से गुरुवार को केरल का स्थापना दिवस मनाया गया. सेक्टर 04 स्थित कैराली स्प्रींगल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केरल के पुनर्निर्माण के भाव को दिखाया गया. क्लास 10 व 12 के 07 मेधावी विद्यार्थी को सम्मानित किया गया. वहीं विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी भी सम्मानित हुए.
अवाथरणम से संदेश, थीरूवथीरा से सांस्कृतिक झलक : सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अवाथरणम से हुई. अवाथरणम से त्रासदी से तबाह केरल के पुनर्स्थापना का संदेश दिया गया. एकल गीत के बाद थीरूवथिरा के जरिये केरल के सांस्कृतिक लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया. छह एकल गीत से प्रेम का संदेश दिया गया. फिल्मी गानों पर तीन ग्रुप व एकल नृत्य हुआ. कॉमेडी शो से जीवन-आनंद की सीख मिली. राजीव रंजन सहाय, रंजू व संदीप भोला ने निर्णायक की भूमिका निभायी.
इससे पहले एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की. अध्यक्ष एएफ मारियादास ने कहा : केरल को भगवान का घर माना जाता है. त्रासदी के बाद केरल बहुत तेजी से उभर रहा है. महासचिव बी राजू ने स्वागत भाषण दिया. कहा : 1956 में केरल की स्थापना हुई थी. धन्यवाद थॉमस एन मैथ्यू ने दिया. मौके पर पी राजगोपाल, जुली मेरी सीबी, बीजू पीके समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










