डॉ श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न : डॉ प्रकाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 8:11 AM
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड विकास मोर्चा के सेक्टर तीन कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ कृष्ण सिंह की जयंती रविवार को मनायी गयी. चित्र पर माल्यार्पण व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी. अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने की. कहा : डॉ श्रीकृष्ण सिंह ने उन्नत बिहार की कल्पना सार्थक की. समाज के […]
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड विकास मोर्चा के सेक्टर तीन कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ कृष्ण सिंह की जयंती रविवार को मनायी गयी. चित्र पर माल्यार्पण व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी. अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने की. कहा : डॉ श्रीकृष्ण सिंह ने उन्नत बिहार की कल्पना सार्थक की. समाज के लोगों के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी.
इसके बाद भी आज तक उन्हें भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया. सरकार सम्मान देने में पीछे हटती है, तो यह एक महापुरुष का अपमान होगा. संजय शर्मा, प्रदीप राय, पंकज सिंह, संजीव पासवान, सुनील उरांव, राजीव रंजन शर्मा, गौरव, अमन यादव, कुमार कुणाल, मुकेश आदि मौजूद थे.
सेवा समाज ने मनायी जयंती
बोकारो. स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज की ओर से सेक्टर चार प्रतिमा स्थल पर डॉ श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्ष डॉ टीपी सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. श्रीकृष्ण बाबू के आदर्शों पर चल कर देश सेवा की बात कही. साथ ही सामाजिक सौहार्द व जातिगत कुप्रथा से देश को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया.
मौके पर चास उप मेयर अविनाश कुमार, टीएन ठाकुर, एनके राय, एबी राय, एसके सिंह, सुरेश राय, रामाश्रय प्रसाद सिंह, पांडव शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, अशोक मिश्र, धनंजय कुमार, एसएन मिश्र, विजय सिंह, कमलेश राय, बाल्मिकी शर्मा, राकेश कुमार मधु, बीके राय, केडी शर्मा, सुभाष राय, ललन राय, आरआरपी सिंह, चिंटू कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










