एनएच तो बना, पर विस्थापितों को नहीं मिला पूरा मुआवजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2018 8:05 AM
विज्ञापन
बोकारो : एनएचआइ-23 के चौड़ीकरण से प्रभावित विस्थापितों को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला. बकाया मुआवजा भुगतान को लेकर पत्राचार के बाद नये उपायुक्त ने प्राधिकार के जीएम को रिमाइंडर भी दिया. पूर्व में पत्र देकर जीएम से 1.67 करोड़ रु की मांग की गयी थी. अनुमोदन के अभाव में पड़ी है राशि : […]
विज्ञापन
बोकारो : एनएचआइ-23 के चौड़ीकरण से प्रभावित विस्थापितों को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला. बकाया मुआवजा भुगतान को लेकर पत्राचार के बाद नये उपायुक्त ने प्राधिकार के जीएम को रिमाइंडर भी दिया. पूर्व में पत्र देकर जीएम से 1.67 करोड़ रु की मांग की गयी थी.
अनुमोदन के अभाव में पड़ी है राशि : बताया जाता है कि जिला भू-अर्जन कार्यालय बोकारो के तर्ज पर प्रभावितों की भूमि एवं संरचनाओं के भुगतान के लिए आंशिक संशोधित एवार्ड 21,77,28,470 रु का भेजा गया है. बता दें कि कुल 47 प्रभावितों को 16,50,62,234 रु का भुगतान हो चुका है. एक संबंधित कब्रिस्तान का 37,34,481 रु का भुगतान बकाया है. 1,66,95,285 रु एनएचएआइ पर बाकी है. डीपीएलआर के पास एनएचआइ से प्राप्त कुछ राशि बची है, पर अनुमोदन के अभाव में भुगतान लंबित है.
किन-किन गांवों के लोग प्रभावित : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा एन एचआइ-23 के चौड़ीकरण कार्य में पुनर्वास क्षेत्र में, तेलीडीह, बांधगोड़ा, जेना सहित अन्य गांवों के 47 लोग विस्थापित हुए हैं. उन्हें दूसरी किस्त की राशि नहीं मिल पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










