मिजिल्स रूबेला अभियान में निभाएं सक्रिय भागीदारी : सीएस
Updated at : 26 Jul 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर चार स्थित भारत सेवा आश्रम में मंगलवार की रात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चास, इंडियन एसोसिएशन ऑफ पेड्रियेटिक व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एस मुर्मू व संचालन आइएमए चास अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार सिंह ने किया. सीएस डॉ मुर्मू ने कहा : एमआर (मिजिल्स रूबेला) अभियान में […]
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर चार स्थित भारत सेवा आश्रम में मंगलवार की रात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चास, इंडियन एसोसिएशन ऑफ पेड्रियेटिक व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एस मुर्मू व संचालन आइएमए चास अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार सिंह ने किया. सीएस डॉ मुर्मू ने कहा : एमआर (मिजिल्स रूबेला) अभियान में चिकित्सक अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें. यह अभियान केवल सरकार का नहीं. हमारी जिम्मेवारी भी है.
26 जुलाई से चलने वाले अभियान की निगरानी स्वयं भी करें, ताकि आम लोगों में अभियान के प्रति विश्वास जगे. डॉ सिंह ने सीएस को भरोसा दिलाया कि अभियान के दौरान आइएमए चास से जुड़े चिकित्सक केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करेंगे. साथ ही समस्याओं को भी सुलझायेंगे. मौके पर आइएमए चास के कोषाध्यक्ष डॉ निरंजन कुमार, एमआर (मिजिल्स रूबेला) नोडल डॉ उत्तम कुमार, यूनिसेफ स्टेट को-ऑर्डिनेटर अमृतांशु राज, डब्लूएचओ के समन्वयक डॉ अनुब रज्जाक, डीआरसीएचओ डॉ सेलीना टुडू, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ एससी मुंशी, डॉ एलके ठाकुर, डॉ फाल्गुनी चटर्जी, डॉ अंबरिश सोनी, डॉ अवनिश श्रीवास्तव, डॉ केके सिन्हा आदि दर्जनों चिकित्सक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




