बिजली कटौती ने छीना सेक्टरवासियों का चैन

Published at :21 Jul 2018 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली कटौती ने छीना सेक्टरवासियों का चैन

एक माह के बाद भी सामान्य नहीं हुई बिजली की आपूर्ति बोकारो : बोकारो के सेक्टरों में बिजली की अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. एक तो उमस भरी गर्मी ऊपर से बिजली की कटौती. जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एक माह से अधिक दिनों से समस्या बरकरार है. लेकिन सेक्टरों में […]

विज्ञापन
एक माह के बाद भी सामान्य नहीं हुई बिजली की आपूर्ति
बोकारो : बोकारो के सेक्टरों में बिजली की अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. एक तो उमस भरी गर्मी ऊपर से बिजली की कटौती. जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एक माह से अधिक दिनों से समस्या बरकरार है.
लेकिन सेक्टरों में बिजली व्यवस्था अबतक दुरुस्त नहीं हो पायी. बिजली की स्थिति सामान्य नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को भी सभी सेक्टरों में दिन व रात में बिजली का आनाजाना लगा रहा. विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित हो रहा है. ड्यूटी कर घर वापस आने के बाद लोगों को आराम नहीं मिल रहा है.
बिजली नहीं रहने से रतजगा करने का विवश : गर्मी के बीच रातभर बिजली की आंखमिचौनी से परेशान लोग रतजगा करने पर विवश हैं. घर हो या बाहर हर जगह लोग परेशान हैं. जिसका प्रतिकूल प्रभाव लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है. यही नहीं घर में रखे इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं. बिजली के अभाव में पंखा, कूलर व एसी शो-पीस बन गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola