बोकारो इस्पात कामगार यूनियन कार्यकारिणी की बैठक
Updated at : 09 Jul 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक की कार्यकारिणी (पांडेय गुट) की बैठक रविवार को सेक्टर तीन स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता स्वयंवर पासवान ने की. महामंत्री पीके पांडेय ने कहा : केंद्र की सरकार मजदूर, किसान व गरीब विरोधी सरकार है. मजदूरों की समस्याओं से सरकार व सेल प्रबंधन को कोई मतलब नहीं है. […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक की कार्यकारिणी (पांडेय गुट) की बैठक रविवार को सेक्टर तीन स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता स्वयंवर पासवान ने की. महामंत्री पीके पांडेय ने कहा : केंद्र की सरकार मजदूर, किसान व गरीब विरोधी सरकार है. मजदूरों की समस्याओं से सरकार व सेल प्रबंधन को कोई मतलब नहीं है.
सेल मजदूरों का वेज रिविजन एक जनवरी 2017 से लंबित है, जो सरासर गलत है. सभी बकाया मांग पर अविलंब सकारात्मक पहल होनी चाहिए. ऐसा नहीं होने की स्थिति में 13 जुलाई को बीएसएल प्रशासनिक भवन के समीप प्रदर्शन व आमसभा की जायेगी. मौके पर अब्दुल्ला, आइडी सिंह, राज, अमितेश कुमार, एके पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




