डीपीएस चास में चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, आर्ट फेस्टिवल के बहाने दिखी बच्चों की इमेजनरी क्रिएशन

Updated:
विज्ञापन

11 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के डीपीएस चास में चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन हुआ। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल, चास में आयोजित चार दिवसीय अंतरसदनीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन शनिवार को हुआ. आकार आर्ट फेस्टिवल में बच्चों की स्मृति प्रतिभा या कहें तो इमेजनरी क्रिएशन देखने को मिला. प्री-नर्सरी से बारहवीं तक के बच्चों ने विभिन्न कला प्रतियोगिता के जरिये रचनात्मक क्षमता, सौंदर्यबोध व कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

प्री-नर्सरी से क्लास 01 के बच्चों ने कलर द गिवेन ड्रॉइंग प्रतियोगिता के जरिये कल्पनाशीलता का परिचय दिया. क्लास 02-03 के लिए ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. क्लास 04-05 के विद्यार्थियों ने कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. क्लास 06-08 के स्टूडेंट्स ने सूपा पेंटिंग'' प्रतियोगिता में पर्व-त्योहार की जानकारी दी. वर्ग 09-12 से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ''विश्व शांति में भारत का योगदान'' विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई.

कला व संस्कृति विद्यार्थियों में संवेदनशीलता का परिचायक

मूल्यांकन कला विशेषन् सुनील मोदी, सुमन वर्मा व रणजीत कुमार की टीम ने मौलिकता, विषय की प्रस्तुति, रंग-संयोजन व कलात्मक अभिव्यक्ति के आधार पर किया. प्रो वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि कला व संस्कृति विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, अनुशासन, सहयोग व रचनात्मक सोच का विकास करती हैं, जो उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. मौके पर निदेशिका सह प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी, डीएस मेमोरियल सोसाइटी, चास के सचिव सुरेश अग्रवाल समेत सभी शिक्षिका-शिक्षक व अन्य मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola