बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार महतो का निधन, सभी ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
05 | Prabhat Khabar Network

05 | Prabhat Khabar Network

बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार महतो के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती कर्मी बताया।

विज्ञापन

बोकारो: कैंप दो स्थित सदर अस्पताल बोकारो के फिजियोथेरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार महतो के निधन पर शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सीएस डॉ अभय भूषण प्रसाद ने की. कहा कि स्व महतो कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती व संवेदनशील कर्मी थे. उनका असामयिक निधन स्वास्थ्य विभाग व सदर अस्पताल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

ईश्वर शोकाकुल परिवार को असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. शोक सभा में डॉ एनपी सिंह, डॉ सौरव सांख्यान, एपीडोमोलॉजिस्ट पवन श्रीवास्तव, लेख्य सहायक मुकेश कुमार, सहायक अभय कुमार बंटी, फिजियोथेरेपिस्ट सरिता कुमारी, एलटी मनीष कुमार, काउंसलर नीरा सिंह सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पारा मेडिकल कर्मी के साथ कर्मचारी शामिल थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola