गणेश मंडली की नई कार्यकारिणी का गठन, 15वें गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू

Updated:
विज्ञापन
19 | Prabhat Khabar Network

19 | Prabhat Khabar Network

बोकारो में गणेश मंडली की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। डब्बू सिंह अध्यक्ष बने, 15वें गणेश महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू की गईं।

विज्ञापन

बोकारो: सेक्टर-4 स्थित महामिलन मंडप में शनिवार को गणेश मंडली की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. डब्बू सिंह को अध्यक्ष, चंदन कुमार को महासचिव, राजकुमार को उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, परिमल कुमार को मीडिया प्रभारी तथा अवधेश कुमार को मेला प्रभारी चुना गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मंडली की ओर से 15वें गणेश महोत्सव का आयोजन भव्य व आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डब्बू सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. आकर्षक पंडाल, भव्य गणेश प्रतिमा, मनमोहक विद्युत सज्जा तथा बेहतर व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी. उन्होंने कहा कि मंडली का उद्देश्य इस वर्ष पिछले वर्षों से अधिक बेहतर आयोजन कर बोकारोवासियों को यादगार गणेश महोत्सव का अनुभव कराना है.

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों व तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर मंडली के वरीय अभिभावक व सदस्य सुबोध, रुपक, राधेलांत सिंह, संतोष, अर्चना सिंह, संजय ठक्कर, टोनी छाबड़ा, निरंजन, कुंदन सिंह, तरुण मिश्रा, राहुल, इंदल, धर्मेंद्र, लंबू, दिनेश, राजू, रवि, मुन्ना, अंकित, अनिकेत, धरन सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola