अंडर-14 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा बना विजेता
Updated at : 04 Jul 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : पर्यटन कला- संस्कृति, खेलकूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में चास प्रखंडस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को सेक्टर 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुई. प्रतियोगिता में चास प्रखंड की कुल सात स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया. अंडर 14 ग्रुप में चास प्रखंड की कुल पांच टीमों ने […]
विज्ञापन
बोकारो : पर्यटन कला- संस्कृति, खेलकूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में चास प्रखंडस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को सेक्टर 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुई. प्रतियोगिता में चास प्रखंड की कुल सात स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया. अंडर 14 ग्रुप में चास प्रखंड की कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के पहले मैच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चास को शून्य के मुकाबले छह गोलों से पराजित किया.
दूसरे मैच में मध्य विद्यालय आजादनगर ने मध्य विद्यालय रेलवे स्कूल टीम को टाई ब्रेकर के सहारे तीन के मुकाबले चार गोलों से हराया. एक अन्य मैच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा की टीम ने मध्य विद्यालय जमगोड़िया की टीम को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजाद नगर टीम को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर अंडर 14 ग्रुप का चैंपियन बना.
अंडर 17 ग्रुप के मैच में बीएसएल प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर 2 डी की टीम के अलावे अन्य कोई टीम के नहीं आने के कारण उसे अंडर 17 ग्रुप का विजेता टीम घेाषित किया गया. अंडर 14 बालिका ग्रुप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा चास की टीम के अलावा अन्य कोई टीम नहीं आने से उसे विजेता टीम घोषित किया गया. मैच का संचालन रेफरी निर्मल मांझी, मनोज कुमार, डीसी महतो, राजाबाबू अंसारी, संजय कुमार, बीएन देव ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि चास बीडीओ कपिल कुमार, जिला फुटबॉल संघ के सचिव महेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव रणविजय ओझा, सेल फुटबॉल अकादमी के कोच सुभाष रजक,मदन राम समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




