गाेमिया विधायक का लापता भतीजा बनारस में मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 4:25 AM
गोमिया/रांची : दो दिनों से लापता गोमिया विधायक बबीता देवी और पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के भतीजा देव कपूर (14 वर्ष) को बनारस से बरामद कर लिया गया है. वह आरपीएफ के पास है़ यह जानकारी रांची के सिटी एसपी अमन कुमार ने दी. परिजनों ने बताया कि देव ने शुक्रवार को दोपहर बाद घर […]
गोमिया/रांची : दो दिनों से लापता गोमिया विधायक बबीता देवी और पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के भतीजा देव कपूर (14 वर्ष) को बनारस से बरामद कर लिया गया है. वह आरपीएफ के पास है़ यह जानकारी रांची के सिटी एसपी अमन कुमार ने दी. परिजनों ने बताया कि देव ने शुक्रवार को दोपहर बाद घर में खुद फोन कर बनारस में होने की बात बतायी थी. अभिभावक उसे लाने के लिए बनारस के लिए निकल गये हैं. जेवीएम श्यामली के नौवीं कक्षा का छात्र देव कपूर गुरुवार से स्कूल परिसर से लापता था. कोकर के रिवर्सा अपार्टमेंट में रहने वाले देव कपूर के पिता चित्रगुप्त महतो ने बताया कि चार-पांच दिन पहले देव कपूर समेत छह छात्रों की शिकायत लड़कियों पर कमेंट करने को लेकर क्लास मॉनिटर ने शिक्षिका से की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










