दहेज की बेदी पर एक और बेटी कुर्बान, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास : कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी शैलेश बैठा की पत्नी संगीता देवी (30) का शव रविवार को चास पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मायकेवालों को सौंप दिया. रविवार की अलसुबह मृतक संगीता के पिता कोलकाता के कचरापारा निवासी मदन बैठा संबंधियों के साथ कुंवर सिंह कॉलोनी पहुंचे. मृतका के पिता श्री बैठा ने चास थाना में […]
विज्ञापन
चास : कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी शैलेश बैठा की पत्नी संगीता देवी (30) का शव रविवार को चास पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मायकेवालों को सौंप दिया. रविवार की अलसुबह मृतक संगीता के पिता कोलकाता के कचरापारा निवासी मदन बैठा संबंधियों के साथ कुंवर सिंह कॉलोनी पहुंचे. मृतका के पिता श्री बैठा ने चास थाना में ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया.
बताया कि अक्सर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था. इस कारण पुत्री ससुराल में नहीं रहना चाहती थी. थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही. इससे पूर्व मृतका के परिजन सुबह कुंवर सिंह कॉलोनी में पहुंचे. यहां दोनों पक्षों के बीच बहस व हल्की झड़प भी हुई. इसके बाद मायकेवाले चास थाना पहुंचे. इस दौरान मृतका का पति शैलेश मौके पर नहीं था.
छह वर्षीय पुत्री ने दी मुखाग्नि : मृतका के पिता की रजामंदी से शव का अंतिम संस्कार चेकपोस्ट के निकट गरगा नदी स्थित मां काली श्मशान घाट में कर दिया गया. मुखाग्नि एकमात्र पुत्री छह वर्षीय दिया कुमारी ने दी. इससे पूर्व चास पुलिस ने पुत्री दिया की जिम्मेदारी मृतका के मायके वालों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










