चास को स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य में फिर मिला पहला स्थान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास : चास एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है. पूरे राज्य में स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 19वां रैंक मिला है. शनिवार को केंद्रीय नगर विकास विभाग की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 का परिणाम घोषित किया गया. गौरतलब हो कि […]
विज्ञापन
चास : चास एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है. पूरे राज्य में स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 19वां रैंक मिला है. शनिवार को केंद्रीय नगर विकास विभाग की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 का परिणाम घोषित किया गया. गौरतलब हो कि केंद्रीय नगर विकास विभाग की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में 4041 शहरी निकाय को शामिल किया गया था. प्रतियोगिता 4000 अंकों की थी.
चास नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में 3173 अंक मिला है. सर्विस लेवल प्रोग्राम में 449 अंक, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन में 1156 अंक, पब्लिक फीडबैक में 1268 अंक प्राप्त हुआ है. गौरतलब हो कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में चास को राज्य में पहला और देश में 41वां रैंक मिला था. केंद्रीय नगर विकास विभाग की ओर से कराये गये स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 का मूल्यांकन कार्य कारवी इंडिया की ओर से दो माह पूर्व किया गया था. कारवी इंडिया की टीम ने करीब पांच दिनों तक निगम क्षेत्र में रहकर सामुदायिक शौचालय की स्थिति, ओडीएफ, डोर टू डोर कचरा उठाव सहित अन्य कार्यों का मूल्यांकन किया था.
निगम कार्यालय में आतिशबाजी : परिणाम घोषित होते ही नगर निगम कार्यालय में खुशी का लहर दौड़ पड़ी. कर्मी एक-दूसरे को बधाई देने लगे. वहीं मुख्य द्वार पर मेयर श्री पासवान के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की गयी. साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी. मौके पर नगर प्रबंधक सब्बीर आलम, नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार, पार्षद कल्याणी प्रसाद सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुमन राय सहित दर्जनों निगम कर्मी मौजूद थे.
आम जनता के सहयोग से मिली सफलता : मेयर
चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने कहा कि आम जनता के सहयोग के कारण ही चास दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है. इस सफलता का श्रेय निगम कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों का है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण का मिले बेहतर परिणाम से दिनों के दिन चास बदल रहा है. आने वाले दिनों में आम जनता का सहयोग रहा तो चास को स्मार्ट सिटी बनाने में सफलता मिलेगी.
निगम कर्मियों की मेहनत का फल : डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर अविनाश कुमार ने कहा कि निगम कर्मियों के मेहनत के बल पर चास नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर 19वां रैंक मिला है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने से पूर्व ही यहां के कर्मियों ने लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया है. इसका परिणाम है कि चास को दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है.
सभी के मार्गदर्शन से मिली सफलता : इओ
कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि सभी के मार्गदर्शन से ही चास को सफलता मिली है. इसके लिये मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद व निगम कर्मी धन्यवाद के पात्र हैं. इसके अलावे जिला प्रशासन व नगर विकास विभाग का भी बेहतर मार्गदर्शन मिला है. इसके कारण चास को राष्ट्रीय स्तर पर 19वां रैंक प्राप्त हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










