पीएम देश को व सीएम राज्य को बर्बाद करने में लगे हैं : अकलू

Updated:
विज्ञापन

किसान मजदूर संघ व बोकारो मजदूर समाज की संयुक्त बैठक चास : मारवाड़ी पंचायत भवन, चास में बोकारो मजदूर समाज व किसान मजदूर संघ की संयुक्त बैठक रविवार को हुई. मौके पर पूर्व मंत्री अकलू राम महतो ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर फेल है. विकास के नाम पर […]

विज्ञापन

किसान मजदूर संघ व बोकारो मजदूर समाज की संयुक्त बैठक

चास : मारवाड़ी पंचायत भवन, चास में बोकारो मजदूर समाज व किसान मजदूर संघ की संयुक्त बैठक रविवार को हुई. मौके पर पूर्व मंत्री अकलू राम महतो ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर फेल है. विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की गयीं. प्रधानमंत्री देश को और मुख्यमंत्री राज्य को बर्बाद करने में लगे हैं. देश में अमन-चेन स्थापित करने के लिए इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में सीमा पर काफी संख्या में जवान शहीद हुए, लेकिन सरकार शहीदों के आश्रितों को सही मान-सम्मान नहीं दे पा रही है. डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे है. इसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है. महंगाई बढ़ रही है. मोदी सरकार अभी तक विदेशाें से काला धन नहीं ले पायी है. वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारी में युवाओं को अभी से ही लग जाना होगा. मौके पर संघ के महामंत्री राजेश महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुशवाहा, आजान अंसारी, हाकिम प्रसाद महतो, शंकर लाल गोप, रामवल्लभ महतो, किशोर बाउरी, के मेहता, भोला ठाकुर, लालमुनी देवी, फणीभूषण गोप, नत्यिानंद महतो, किशोरी कुम्हार, शिबू स्वर्णकार, आल्टो सिंह, मिंटू, मानिक कर्मकार, वीरेंद्र नाथ गोप, संतोष कुशवाहा, अशोक रजक, हराधन गोस्वामी, अशफाक अंसारी, चांदु महतो, सुधीर मंडल, आशीष महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola