सांसद ने की डीवीसी चेयरमैन से वार्ता
फुसरो नगर : गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय एवं जिप सदस्य व डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव ने शुक्रवार को कोलकाता में डीवीसी चेयरमैन पीके मुखोपाध्याय एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर वार्ता की. सांसद ने लंबित मांगों के निष्पादन में विलंब पर नाराजगी जतायी. सांसद ने […]
फुसरो नगर : गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय एवं जिप सदस्य व डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव ने शुक्रवार को कोलकाता में डीवीसी चेयरमैन पीके मुखोपाध्याय एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर वार्ता की. सांसद ने लंबित मांगों के निष्पादन में विलंब पर नाराजगी जतायी. सांसद ने कहा कि पूर्व में हुए वार्ता में बनी सहमति के अनुसार बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा के सप्लाई मजदूरों का लंबित सम्मानजनक वेतन पुनरीक्षण यथाशीघ्र किया जाय. कुशल श्रेणी के सप्लाई मजदूरों को पदोन्नति किया जाय. बोकारो थर्मल कैंटीन के ठेका श्रमिकों को सप्लाई मजदूरों के समान सुविधाएं,
सेवानिवृत्त मजदूरों को ग्रेच्युटी का भुगतान, विशेष भत्ता के विवाद का निपटारा, बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज को एनओसी देने, प्रस्तावित स्थलों पर हाइ मास्ट लाइट लगाने, बोकारो थर्मल गुरुद्वारा और चर्च में शेष शेड का निर्माण करने की मांग की. इसके अलावा चंद्रपुरा श्रम कल्याण केंद्र आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने, बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा में पार्क को विकसित करने, बोकारो थर्मल में कॉम्यूनिटी सेंटर की मरम्मत, नेताजी पार्क में दो कमरे का निर्माण, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में प्रतिमा लगाने, सीएसआर के तहत नव अधिग्रहीत गांवों को विकास में प्राथमिकता देने, खराब चापाकलों की मरम्मत, पुनर्वासित विस्थापितों को दिये जमीन का म्यूटेशन कराने, ठेकेदार के माध्यम से नियोजन में स्थानीय व विस्थापितों को प्राथमिकता देने, मृत कर्मियों के आश्रितों को नियोजन देने का विकल्प खुला रखते हुए मुआवजा की राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये सहित अन्य कई मांगें रखी. सांसद ने कहा कि डीवीसी के टालमटोल रवैया के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. इधर, सांसद ने कहा कि डीवीसी चेयरमैन ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है. वार्ता में डीवीसी के कार्यपालक निदेशक प्रभात किरण, अपर सचिव, डीवीसी ठेका मजदूर संघ के ललन शर्मा, मनोज सिंह, प्रकाश कर्मकार, भाजपा नेता सागर ओझा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










