हमला कर पत्रकार को जख्मी किया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के उकरीद बस्ती के निकट शुक्रवार को कुछ हमलावरों ने स्थानीय पत्रकार दिनेश कुमार पांडेय पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 176 ए निवासी पत्रकार दिनेश कुमार पांडेय ने बीएस सिटी थाना में आवेदन दिया है. […]
विज्ञापन
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के उकरीद बस्ती के निकट शुक्रवार को कुछ हमलावरों ने स्थानीय पत्रकार दिनेश कुमार पांडेय पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 176 ए निवासी पत्रकार दिनेश कुमार पांडेय ने बीएस सिटी थाना में आवेदन दिया है.
श्री पांडेय के अनुसार, वह अपने मित्र बाबू चौबे के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर घर लौट रहे थे. रास्ते में उकरीद के पास टेंपो (जेएच09एजे-3836) के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कॉर्पियो में धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद टेंपो चालक ने फोन कर कुछ लोगों को मौके पर बुलाया. हरवे हथियार से लैस टेंपो चालक के सहयोगियों ने गाली गलौज कर लाठी डंडा और चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में पत्रकार श्री पांडेय जख्मी हो गये. हमलावरों ने पत्रकार श्री पांडेय की जेब से 3500 रुपया नकद भी छीन लिया. किसी तरह वह भाग कर थाना आये और पुलिस को घटना की सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










