जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

चास : वंशीडीह स्थित शनि मंदिर के पास जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष से दुलाल हलधर जख्मी हुआ है. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का आरोप लगाते हुये चास थाना में आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार एक डिसमिल जमीन […]

विज्ञापन
चास : वंशीडीह स्थित शनि मंदिर के पास जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष से दुलाल हलधर जख्मी हुआ है. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का आरोप लगाते हुये चास थाना में आवेदन दिया गया है.
जानकारी के अनुसार एक डिसमिल जमीन को लेकर दुलाल हलधर व विनोद गोप के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था. आज उक्त जमीन पर विनोद के परिजनों की ओर से गड्ढा खोदा जा रहा था. इस पर दुलाल के परिवार वालों ने मना किया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी. इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola