प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने पर बल

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स बोकारो शाखा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण पर परिचर्चा हुई. बीएसएल के महाप्रबंधक (यांत्रिक) बीपी सिंह व महाप्रबंधक (एचआरडी) आरवी सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि व अभियंता उपस्थित थे. इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के वरीय कॉर्पोरेट मेंबर आरएन प्रसाद ने पर्यावरण शपथ दिलायी. इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स […]

विज्ञापन
बोकारो : इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स बोकारो शाखा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण पर परिचर्चा हुई. बीएसएल के महाप्रबंधक (यांत्रिक) बीपी सिंह व महाप्रबंधक (एचआरडी) आरवी सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि व अभियंता उपस्थित थे. इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के वरीय कॉर्पोरेट मेंबर आरएन प्रसाद ने पर्यावरण शपथ दिलायी.
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स बोकारो शाखा के अध्यक्ष एसी गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया. पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर अपने विचार रखे. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने की आवश्यकता पर बल दिया. पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया. सहायक महाप्रबंधक (पर्यावरण नियंत्रण) एनपी श्रीवास्तव ने एक प्रस्तुतीकरण द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण पर विस्तृत तौर पर जानकारी दी.
प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के तरीकों पर जानकारी : सीपी सहाय ने समुद्र में प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला. इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स बोकारो शाखा के मानद सचिव वाइएन सिंह ने प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के तरीकों पर जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola