पुन: कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर मंजूर का स्वागत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को सेक्टर-4 स्थित प्रधान कार्यालय में हुई. अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने की. बैठक में धनबाद लोकसभा को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति व जन जाति के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बैठा उपस्थित […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को सेक्टर-4 स्थित प्रधान कार्यालय में हुई. अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने की. बैठक में धनबाद लोकसभा को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति व जन जाति के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बैठा उपस्थित हुए. इसमें निर्णय लिया गया :
आगामी 9 जून को लोकतंत्र बचाव रैली में जिले के सभी कांग्रेसजन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग करेंगे. विदित हो कि मंजूर अंसारी जी को दोबारा बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने ढेर सारी बधाई दी व माला पहनाकर स्वागत किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इनके नेतृत्व में जिस तरह से बोकारो जिला कांग्रेस पूरे जिले में आगे बढ़ रही है तथा गोमिया विधानसभा व बेरमो निकाय चुनाव के सफलता हासिल की है, उसी तरह आने वाली 2019 के आम चुनाव में धनबाद, गिरिडीह, तथा सभी विधानसभा में अपना इतिहास कायम करेगी.
मौके पर मनोज कुमार, विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, लाल मोहन लायक, जुबील अहमद, जमिल अख्तर, उमेश प्रसाद गुप्ता, अवधेश राम, शकिल अहमद, प्रेम पासवान, राकेश राय, सिकंदर अंसारी, एनपी पाठक, महेश प्रसाद, बारिक अंसारी, मन्नान अंसारी, विश्वनाथ चौधरी, मंजूर आलम, अमीन अंसारी, समीउद्दिन अंसारी, हसनुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










