मारपीट व छेड़खानी का परस्पर विरोधी मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड़ में सोमवार को दो गुटों के बीच मारपीट हुई. घटना के बाद दोनों तरफ से गाली-गलौज, मारपीट, छेड़खानी व छिनतई का आरोप लगाते हुए परस्पर विरोधी मामला दर्ज कराया गया है. पहला मामला बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी एक महिला ने दर्ज कराया है. सौदागर साव, रवि कुमार, […]
विज्ञापन
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड़ में सोमवार को दो गुटों के बीच मारपीट हुई. घटना के बाद दोनों तरफ से गाली-गलौज, मारपीट, छेड़खानी व छिनतई का आरोप लगाते हुए परस्पर विरोधी मामला दर्ज कराया गया है. पहला मामला बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी एक महिला ने दर्ज कराया है. सौदागर साव, रवि कुमार, बिट्टू कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार व दस अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. महिला के अनुसार, वह सोनाटांड़ स्थित लोहा गोदाम में सुबह के समय साफ-सफाई कर रही थी. \
इसी दौरान सभी अभियुक्त आये. महिला व गोदाम में मौजूद युवक मनीष कुमार के साथ हरवे-हथियार से मारपीट करने लगे. घटना में मनीष का सिर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के दौरान अभियुक्तों ने महिला के साथ छेड़खानी कर सोना का चेन व कान बाली छीन ली. अभियुक्तों ने जान से मारने की भी धमकी दी. परस्पर विरोधी मामला बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी एक युवक ने दर्ज कराया है. मामले में धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार, अनीता देवी व जलेश्वर साव को अभियुक्त बनाया गया है.
युवक के अनुसार, वह अपने लोहा गोदाम में अकेले था. इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार आया और स्टोर में घुस कर समान बाहर फेंकने लगा. मना करने पर गाली-गलौज जान से मार देने की धमकी दी. घटना की जानकारी पाकर युवक की माता मौके पर आयी. अभियुक्तों ने युवक की माता से हाथपाई व छेड़खानी की. विरोध करने पर लाठी से मारपीट कर युवक के पॉकेट में मौजूद दस हजार रुपया नकद छीन लिया. युवक की माता के गले से सोना का चैन भी छीन लिया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










