संजीव बने राजस्व अधिकारी और नेहा बनीं बीडीओ, रोहतास के इस इलाके में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

नेहा और संजीव की फाइल फोटो

BPSC 70th Result Success Story : 70वीं BPSC परीक्षा में रोहतास के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल की. संजीव कुमार ने 776वीं रैंक लाकर राजस्व अधिकारी का पद पाया. नेहा कुमारी ने दूसरे प्रयास में 1093वीं रैंक हासिल कर BDO बनीं. दोनों की सफलता से संझौली प्रखंड में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन

संझौली (रोहतास) से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
BPSC 70th Result Success Story : रोहतास के संझौली प्रखंड में डबल खुशियां आई हैं. वजह कि प्रखंड के दो युवाओं ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता पाई है. मझारिया गांव निवासी लोकनाथ सिंह के पुत्र संजीव कुमार ने 776वां रैंक लाकर राजस्व अधिकारी की कुर्सी पर कब्जा किया है. संजीव के पिता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यरत हैं और माता शांति देवी गृहिणी हैं. संजीव ने 2012 में मैट्रिक और 2014 में इंटर की पढ़ाई बोकारो स्टील सिटी से पूरी की, जिसके बाद साल 2018 में कोलकाता से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया. संजीव पिछले चार वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और उनका कहना है कि वे आगे भी अपनी तैयारी जारी रखेंगे क्योंकि उनकी उम्मीदें और भी ऊंची हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

नेहा ने दूसरे प्रयास में पाई सफलता

दूसरी ओर, प्रखंड के ही तिलई गांव निवासी कमलेश सिंह की पुत्री नेहा कुमारी ने भी दूसरे प्रयास में बड़ी सफलता हासिल की है. वो 1093 रैंक लाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बनी हैं. नेहा ने बिक्रमगंज के एक निजी विद्यालय से मैट्रिक, वर्ष 2016 में इंदु तपेश्वर महिला कॉलेज बिक्रमगंज से 71 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर और 2019 में पटना कॉलेज से 77 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक किया. इसके बाद वर्ष 2022 में नालंदा खुला विश्वविद्यालय से 74 प्रतिशत अंक लाकर पोस्ट ग्रेजुएट किया.

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

पहले प्रयास में असफल होने के बाद भी नेहा ने हार नहीं मानी और आज बीडीओ बनकर अपने गांव व प्रखंड का नाम रोशन किया है. नेहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता गायत्री देवी और पिता कमलेश सिंह को देते हुए कहा कि माता-पिता ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा हिम्मत दी, जिसके कारण गांव की एक बेटी के लिए यह मुश्किल राह आसान हो सकी. दोनों होनहारों की कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

Also Read : 64वीं BPSC में छोटी बहन बनी थी CO, अब 70वीं में बड़ी ने हासिल किया BDO का पद; जानिए कैमूर की दो बहनों की अनोखी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन