गोपालगंज में 24 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 1761 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन का सख्त इंतजाम
Bihar Police sipahi bharti: गोपालगंज में 24 जून को होने वाली बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर डीएम समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक की. दो परीक्षा केंद्रों पर 1,761 अभ्यर्थियों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.
गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Bihar Police sipahi bharti: सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.
24 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
डीएम ने बताया कि 24 जून 2026 को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक होगी. परीक्षा में कुल 1,761 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

सुबह 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
जिला पदाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक ही होगा. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
सीसीटीवी, जैमर और वीडियोग्राफी के निर्देश
डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, नेटवर्क जैमर, निर्बाध बिजली, पेयजल, शौचालय तथा संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. अधिकारियों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










