मोस्टवांटेड हसन चिकना मुंबई से गिरफ्तार, बोकारो पुलिस ने पकड़ा
उधवा/बोकारो : एसबीआइ एडीएम बिल्डिंग शाखा के 72 लॉकरों को काट कर 11 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले गिरोह के सरगना हसन चिकना को बोकारो पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साढ़े पांच किलो सोना के जेवरात (कीमत करीब दो करोड़ रुपये) […]
उधवा/बोकारो : एसबीआइ एडीएम बिल्डिंग शाखा के 72 लॉकरों को काट कर 11 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले गिरोह के सरगना हसन चिकना को बोकारो पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साढ़े पांच किलो सोना के जेवरात (कीमत करीब दो करोड़ रुपये) और 33.64 लाख रुपये नकद बरामद किया है.
हसन चिकना के मुंबई में छुपे होने की गुप्त सूचना बोकारो एसपी कार्तिक एस को मिली थी. एसपी ने मुंबई पुलिस के वरीय अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर उसे गिरफ्तार करने में सहयोग मांगा. इसके बाद मुंबई व बोकारो पुलिस ने नवी मुंबई इलाके के नेरूल स्थित सेक्टर 20 में छापामारी कर हसन चिकना को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. बोकारो पुलिस हसन चिकना को लेकर ट्रेन से बोकारो लौट रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










