बीटीपीएस के ऐश पौंड में नक्सलियों ने की फायरिंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल में बीटीपीएस के ऐश पौंड में नक्सलियों ने मंगलवार की देर शाम को छाई ढुलाई का काम बंद करा दिया और तीन राउंड फायरिंग भी की. शाम लगभग सात बजे एक बाइक से तीन नक्सली ऐश पौंड स्थित कांटा घर पहुंचे. उनके पास हथियार भी था. कर्मियों से पूछा कि किस […]
विज्ञापन
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल में बीटीपीएस के ऐश पौंड में नक्सलियों ने मंगलवार की देर शाम को छाई ढुलाई का काम बंद करा दिया और तीन राउंड फायरिंग भी की. शाम लगभग सात बजे एक बाइक से तीन नक्सली ऐश पौंड स्थित कांटा घर पहुंचे. उनके पास हथियार भी था. कर्मियों से पूछा कि किस कंपनी का काम चल रहा है और कांटा बाबू कौन है. इसके बाद उन लोगों ने वाहनों को हटा कर कांटा घर पर ताला लगा दिया.
बीटीपीएस के…
नक्सलियों ने अपना परिचय जेजेएमपी के सदस्य के रूप में दी. जाते-जाते नक्सलियों ने रिवाल्वर और पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की. तीनों नक्सली कुरपनिया पिलपिलो जाने वाली मुख्य सड़क की ओर चले गये. इधर, दहशत के कारण डीवीसी के ऐश पौंड से छाइ का उठाव बंद कर दिया गया. मालूम हो दो दिन पूर्व जेजेएमपी के नक्सलियों ने ऐश पौंड के कांटा घर पर पोस्टरिंंग की थी. मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
रिवॉल्वर और पिस्टल लेकर आये थे तीन नक्सली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










