गोमिया: दो महिलाओं के बाल कटे, दहशत

Updated:
विज्ञापन

गोमिया: गोमिया थाना क्षेत्र के दो गांवों में महिलाओं के बाल कटने की घटना की चर्चा है. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में भय है. लटकुटा के हजाम टोला की लक्ष्मी देवी बुधवार की सुबह में जगी तो अपने बाल कटे देखे. कुछ ही देर में वह बेहोश हो गयी. कुछ देर बाद उसे […]

विज्ञापन
गोमिया: गोमिया थाना क्षेत्र के दो गांवों में महिलाओं के बाल कटने की घटना की चर्चा है. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में भय है. लटकुटा के हजाम टोला की लक्ष्मी देवी बुधवार की सुबह में जगी तो अपने बाल कटे देखे. कुछ ही देर में वह बेहोश हो गयी. कुछ देर बाद उसे होश आया. साड़म पश्चिमी पंचायत के केवट टोला में बसंती देवी मंगलवार 11 बजे दिन में अपने घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी. बताया जाता है कि उसे गाल में एक कीड़ा रेंगने जैसा महसूस हुआ.

गाल छुआ तो कीड़ा बाल में घुस गया. कुछ देर बाद उठी तो सिर के बाल कट गये थे. इसके बाद वह बेहोश हो गयी. उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया. इन घटनाओं के बाद गांवों में महिलाएं व बच्चियां भय से माथे में कपड़ा बांध कर रख रही हैं. कई महिलाओं ने हाथ में नीम की टहनियां लेकर बोकारो नदी में स्नान कर देवी-देवता की अाराधना भी की.

जानकारी पाकर जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, पूर्व मुखिया मालती देवी व उप मुखिया राहुल जैन गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त घटना की जांच मेडिकल टीम गठित कर होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola