हर चुनौती एक अवसर प्रदान करती है : पीके सिंह
बोकारो: हर चुनौती एक अवसर प्रदान करती है, जिसे हमें नई सोच और नजरिए के साथ अपनाकर संयंत्र हित में आगे बढ़ना चाहिए़ ये बातें बोकारो स्टील प्लांट के सीइओ पीके सिंह ने भारत की स्वतंत्रता की 71वीं वर्षगांठ पर कही. बोकारो स्टील प्लांट का स्वतंत्रता दिवस समारोह मोहनकुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर-4 में आयोजित किया […]
बोकारो व सेल की प्रगति के लिए सदा तत्पर रहने का संदेश दिया़ उन्होंने संयंत्र के कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों पर आस्था जताया. बोकारो स्टील की उपलब्धियों का उल्लेख किया. सीइओ श्री सिंह ने बोकारो स्टील की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए संगठन व समाज के नव निर्माण में सभी के सहयोग का आह्वान किया़ इससे पहले सीआइएसएफ, अग्नि शमन, सुरक्षा व एनसीसी की टुकड़ियों की शानदार परेड ने समारोह में चार चांद लगा दिये. सलामी मंच पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बोकारो इकाई की उप महानिरीक्षक नीलिमा रानी सिंह उपस्थित थीं. स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों में बीएसएल के अधिशासी निदेशकगण, महिला समिति की अध्यक्ष सितारा सिंह, महाप्रबंधकगण, बोकारो स्थित सेल के अन्य इकाइयों के वरीय अधिकारी, मीडिया के सदस्य, नगरवासी व बड़ी संख्या में बीएसएल व सीआइएसएफ के सदस्य उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










