चोरी की बाइक के साथ बालक समेत चार पकड़ाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: बीएस सिटी थाना पुलिस ने एक बालक समेत चार युवकों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की है़ चोरी की बाइक बरामद करने के बाद सभी युवकों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बालक को रिमांड होम भेज दिया गया. गिरफ्तार युवकों में चास के वंशीडीह […]
विज्ञापन
बोकारो: बीएस सिटी थाना पुलिस ने एक बालक समेत चार युवकों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की है़ चोरी की बाइक बरामद करने के बाद सभी युवकों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बालक को रिमांड होम भेज दिया गया. गिरफ्तार युवकों में चास के वंशीडीह निवासी अजय मालाकार (22 वर्ष), कसमार निवासी जनार्दन करमाली (42 वर्ष), महुआटांड़ थाना क्षेत्र के कानीडीह निवासी बलराम सिंह (38 वर्ष) व चास का एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल है़ .
पांच से सात हजार में बेच देते हैं बाइक : चोरी की बाइक बरामद होने के बाद बीएस सिटी थाना परिसर में सोमवार को सिटी डीएसपी ने पत्रकारो को बताया : उक्त सभी शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर बाइक चोरी करते हैं और मौका मिलते ही बाइक को कोयला चोरी में शामिल लोगों को पांच से सात हजार रुपये में बेच देते है़ं बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार बलराम सिंह शातिर चोर है़ वह रामगढ़ थाना क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में दो माह पूर्व जेल से छूटा है़ गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन बीआइएसएसएस स्कूल के पास से चोरी गयी बाइक (जेएच09ई-6050), सिटी पार्क से चोरी गयी एक बाइक, माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह स्थित एक शादी समारोह से चोरी गयी बाइक व बालीडीह थाना क्षेत्र से चोरी गयी एक बाइक बरामद किया गया है़
बाइक का इंजन व चेसिस नंबर मिटाने का प्रयास
बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन स्कूल के पास से वंशीडीह निवासी अजय मालाकार व नाबालिग बालक ने बाइक चोरी की थी. उक्त बाइक नाबालिग बालक के घर से बरामद की गयी है़ अन्य बाइक जनार्दन करमाली व बलराम सिंह की निशानदेही पर बरामद की गयी है़ सिटी डीएसपी ने बताया : बाइक चोरी करने के बाद सभी नंबर प्लेट बदल दिया गया है़ बाइक का इंजन व चेसिस नंबर भी मिटाने का प्रयास किया गया है़ इस कारण फिलहाल दो बाइक मालिक का पता नहीं चल पाया है़ युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर बाइक चोरी करने की बात कबूल कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










