कुंवर सिंह कॉलोनी में बच्ची से छिनतई का प्रयास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास: चास के कुंवर सिंह कॉलोनी में एक छह वर्षीय बच्ची से छेड़खानी व छिनतई का प्रयास किया गया. इसको लेकर रविवार की देर रात तक गुजरात कॉलोनी में जमकर हंगामा हुआ. कुंवर सिंह कॉलोनी व गुजरात कॉलोनी के लोगों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की सूचना देने के बावजूद लगभग एक […]
विज्ञापन
चास: चास के कुंवर सिंह कॉलोनी में एक छह वर्षीय बच्ची से छेड़खानी व छिनतई का प्रयास किया गया. इसको लेकर रविवार की देर रात तक गुजरात कॉलोनी में जमकर हंगामा हुआ. कुंवर सिंह कॉलोनी व गुजरात कॉलोनी के लोगों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की सूचना देने के बावजूद लगभग एक घंटे देरी से पुलिस पहुंची.
मामले में बालिका के पिता ने शंका के आधार पर गुजरात कॉलोनी के मनीष कुमार साव पर अपनी पुत्री से छेड़खानी व छिनतई का मामला दर्ज कराया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.
क्या है मामला : रविवार की रात नौ बजे कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी एक छह वर्षीय बालिका को गुजरात कॉलोनी के 22 वर्षीय युवक ने छिनतई का प्रयास किया. इससे बालिका व साथ में मौजूद एक अन्य बालिका ने हल्ला किया. इस पर आसपास के दुकानदारों ने युवक को घेरकर व पूछताछ की. इस दौरान एक-दो लोगों ने युवक को दो-चार थप्पड़ भी जड़ दिये. यह देख युवक वहां से तेजी से भागते हुए अपने घर पहुंचा. युवक का पीछा करते हुए कुंवर सिंह कॉलोनी के दर्जनों लोग युवक के घर पहुंचे और हंगामा करने लगे. इससे गुजरात कॉलोनी के लोग भी पहुंच गये और दोनों तरफ से तू-तू, मैं-मैं होनी लगी. लोगों ने इस बीच चास पुलिस को घटना की जानकारी दी. लेकिन पुलिस लगभग एक घंटे के बाद पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को भगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










