बोकारो-चास में आज शान से लहरायेगा तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चास-बोकारो में मंगलवार को तिरंगा शान से लहरेगा. मुख्य समारोह पुलिस लाइन सेक्टर 12 में होगा. मंत्री अमर कुमार बाउरी यहां सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. बीएसएल का स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में होगा. यहां बीएसएल सीइओ पवन कुमार सिंह झंडोत्तोलन […]

विज्ञापन
बोकारो. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चास-बोकारो में मंगलवार को तिरंगा शान से लहरेगा. मुख्य समारोह पुलिस लाइन सेक्टर 12 में होगा. मंत्री अमर कुमार बाउरी यहां सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. बीएसएल का स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में होगा.

यहां बीएसएल सीइओ पवन कुमार सिंह झंडोत्तोलन करेंगे. इसके अलावा कोर्ट परिसर में जिला जज, डीआइजी कार्यालय में डीआइजी प्रभात कुमार, डीसी कार्यालय में डीसी राय महिमापत रे, एसपी कार्यालय में एसपी वाइएस रमेश, सीएस कार्यालय में सीएस डॉ एस मुर्मू, जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष सुषमा देवी सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टी कार्यालय, संगठन कार्यालय व स्कूल-कॉलेजों में भी ध्वजारोहण समारोह होगा. स्वतंत्रता समारोह को लेकर बोकारो के चौक-चौराहों को सजाया गया है. महापुरुषों की प्रतिमाओं को रंग रोगन कर सजाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola