रांची आने के बजाय कोलकाता पहुंच गया एयर इंडिया का विमान, कोहरे के कारण रूट किया गया डायवर्ट

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :10 Mar 2026 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Air India Fuel Surcharge:

एयर इंडिया (फोटो/Air India)

Air India Flight: घने कोहरे के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा. कम विजिबिलिटी की वजह से विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. कई अन्य उड़ानें भी आधे से एक घंटे लेट रहीं. मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इससे संबंधित खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से राजेश झा की रिपोर्ट

Air India Flight: घने कोहरे के कारण झारखंड की राजधानी रांची आने वाला विमान मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गया. मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा.

10 बजे रांची पहुंचने वाला था एयर इंडिया का विमान

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रांची आने वाला विमान सुबह करीब 10:00 बजे रांची पहुंचने वाला था. लेकिन एयरपोर्ट के आसपास घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई. इसके चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की ओर डायवर्ट कर दिया.

दोपहर तक रांची पहुंचने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, मौसम में सुधार होने के बाद विमान के दोपहर करीब 1:00 बजे तक रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. यात्रियों को विमान के डायवर्ट होने की जानकारी एयरलाइन की ओर से दी गई.

अन्य उड़ानें भी हुईं विलंबित

घने कोहरे का असर सिर्फ एक फ्लाइट पर ही नहीं पड़ा, बल्कि रांची आने वाली अन्य कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण कई विमानों की लैंडिंग निर्धारित समय से आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक देर से हुई.

यात्रियों को हुई परेशानी

उड़ानों के विलंब से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट पर कई यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार करते नजर आए. कुछ यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट भी प्रभावित हुई. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मौसम सामान्य होने के बाद उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी एयरलाइन से लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में रसोई गैस की किल्लत बढ़ी, रांची में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक

झारखंड में दो दिन बारिश होने के आसार

झारखंड में आने वाले दो दिनों यानी 10 और 11 मार्च को भी कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: दुमका में बसों का परिचालन ठप, हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से अनिश्चितकालीन बंदी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola