अमित शाह ने झारखंड में अलापा बिहार का राग, कहा जनता परिवार से जनता गायब केवल परिवार शेष

Updated at : 11 Apr 2015 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह ने झारखंड में अलापा बिहार का राग, कहा जनता परिवार से जनता गायब केवल परिवार शेष

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में जनता परिवार के विलय पर व्यंग्य वाण चलाते हुए आज यहां कहा कि जनता परिवार के इस विलय में जनता तो गायब है सिर्फ परिवार ही परिवार शेष हैं.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां मोरहाबादी मैदान में झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ता समागम […]

विज्ञापन

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में जनता परिवार के विलय पर व्यंग्य वाण चलाते हुए आज यहां कहा कि जनता परिवार के इस विलय में जनता तो गायब है सिर्फ परिवार ही परिवार शेष हैं.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां मोरहाबादी मैदान में झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ता समागम को संबोधित करते हुए यह बात कही.

शाह ने कहा, ‘‘बिहार में जनता परिवार के विलय से भाजपा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पडने वाला है क्योंकि बिहार की जनता भाजपा की राह देख रही है कि वह कब बिहार में सरकार बनाये और सुशासन लाये.’’

शाह ने पूछा कि क्या कभी शून्य और शून्य जोडकर कोई नया परिणाम आता है? ठीक उसी प्रकार बिना जनता के जनता दल यूनाइटेड और लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल के विलय का बिहार में कोई मायने नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब राजद और जदयू के साथ जनता का कोई नाता नहीं रह गया है.

उन्होंने कहा कि राजद के वर्षों के कुशासन और जदयू के हाल के कुशासन से जनता वाकिफ है और वह बिहार में सुशासन के लिए भाजपा के हाथों में सत्ता सौंपना चाहती है.

उन्होंने दावा किया कि बिहार में भाजपा के कार्यकर्ता जन जन से मिलकर नीतीश कुमार और राजद के गठजोड का खुलासा कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola