Latehar: जंगल में जमीन के नीचे से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद, नक्सलियों ने बताया पता

मामले की जानकारी देते लातेहार एसपी कुमार गौरव
Latehar: लातेहार पुलिस ने दो नक्सलियों की निशानदेही पर जंगल में जमीन के नीचे छुपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद की है. 10 लाख के इनामी नक्सली मृत्युंजय भुईयां और 2 लाख के इनामी बब्लू राम को पुलिस ने रिमांड में लेकर पूछताछ की और इन हथियारों के बारे में जानकारी मिली.
चंद्र प्रकाश सिंह
Latehar: जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. 10 लाख के इनामी नक्सली मृत्युंजय भुईयां और 2 लाख के इनामी बब्लू राम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को 5 दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की. रिमांड के दौरान दोनों के निशानदेही पर गारू थाना क्षेत्र की मिर्चइया जंगल में जमीन के अंदर छुपाकर रखे गये हथियार, गोलियां और मैगजीन बरामद किए गए. एसपी कुमार गौरव ने बताया कि दोनों उग्रवादियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया था. पूछताछ के दौरान मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 70 जिंदा गोलियां, तीन मैगजीन और एक पोच बरामद की गई. जबकि बब्लू राम की निशानदेही पर एक सेमी राइफल, एक 30 बोर का कार्बाइन राइफल, 100 जिंदा गोलियां, दो चितकबरा रंग का पोच बरामद किया गया है.
आतंक मचाने के लिए होता था इन हथियारों का इस्तेमाल
एसपी ने कहा कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल उग्रवादी गतिविधियों में किया जाता था. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और संगठन के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है. इस अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी मोहब्बत यकीन अंसारी, गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, विकासेंदु त्रिपाठी,श्यामलाल समेत कई जवान शामिल थे.
ये भी पढ़ें…
नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर, महापौर रोशनी खलखो ने लिया शपथ
अनिश हत्याकांड: वारदात के 12 दिन बाद भी खाली हाथ चतरा पुलिस, परिजन परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




