टीसीएस की इकाई झारखंड में भी खोले टाटा समूह: मुख्यमंत्री
Updated at : 08 Jan 2015 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री से आज अनुरोध किया कि वह राज्य में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की इकाई खोलें. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मिस्त्री ने आज यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. दास ने मिस्त्री से कहा कि टाटा समूह रांची […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री से आज अनुरोध किया कि वह राज्य में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की इकाई खोलें.
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मिस्त्री ने आज यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. दास ने मिस्त्री से कहा कि टाटा समूह रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों को सूचना प्रौद्योगिकी का केंद्र बनाने में मदद करे साथ ही इस उद्देश्य से यहां टीसीएस का केंद्र खोले.
मुख्यमंत्री ने ‘नेशनल सेंटर फार परफार्मिंग आर्ट्स’ और मुंबई के ‘टाटा इंस्टीट्यूट आफ फंडामेंटल रिसर्च’ की तर्ज पर झारखंड में भी संस्थाएं खोलने का अनुरोध मिस्त्री से किया.
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इसके लिए टाटा समूह को हरसंभव मदद करेगी. प्रवक्ता ने बताया कि टाटा समूह ने इस बारे में पूरी गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




