ePaper

गुजरात की चांदनी को गोद लेंगे हेमंत सोरेन

Updated at : 29 Nov 2014 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात की चांदनी को गोद लेंगे हेमंत सोरेन

रांची : गुजरात की लड़की चांदनी को झारखंड मुक्ति मोरचा के उपाध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोद लेने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि माता-पिता का इलाज नहीं करा पाने पर खुद को बेचने के लिए मजबूर हुई लड़की की विवशता से वह आहत हैं. वह उस लड़की का पूरा […]

विज्ञापन

रांची : गुजरात की लड़की चांदनी को झारखंड मुक्ति मोरचा के उपाध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोद लेने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि माता-पिता का इलाज नहीं करा पाने पर खुद को बेचने के लिए मजबूर हुई लड़की की विवशता से वह आहत हैं. वह उस लड़की का पूरा खर्च उठायेंगे और रक्षा बंधन पर उससे राखी बंधवाने जायेंगे.

प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि जिस गुजरात मॉडल की बात करके लोगों को बरगलाया जा रहा है, वहीं की इस बेटी की मजबूरी से मानवता शर्मसार हो गयी है. दुनिया भर को नैतिकता का पाठ पढ़ानेवाले नरेंद्र मोदी के गृह राज्य से आयी इस खबर से उनकी कलई खुल गयी है.

कौन है चांदनी

गुजरात के वड़ोदरा की रहने वाली चांदनी राजगौर ने फेसबुक पर खुद को बेचने की पेशकश की है. लड़की ने फेसबुक पर अपना नंबर भी शेयर किया है. उसने बताया है कि उसकी मां को कुछ वक्त पहले लकवा मार गया. एक दिन पिता भी सीढ़ियों से गिर कर घायल हो गये. मां-बाप के इलाज और देख-रेख के लिए चांदनी को काम छोड़ना पड़ा. अब उसके लिए मां-बाप का इलाज कराना और घर चलाना मुश्किल हो रहा है. उसने लोगों से मदद मांगी, लेकिन उसके हाथ निराशा के सिवाय कुछ न आया. थक-हार कर चांदनी ने जो फैसला किया उससे वह खुद भी सहमत नहीं हैं लेकिन उनके मुताबिक और कोई रास्ता नहीं बचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola