छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा से गाली- गलौज, तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : डोरंडा थाना पुलिस ने शुक्रवार को कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी और विरोध करने पर गाली-गलौज करने के आरोप में तीन युवकों आयुष, मनीष और सूरज को गिरफ्तार किया है. तीनों फॉरेस्ट कॉलोनी के रहनेवाले हैं. मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस तीनों आरोपियों को […]
विज्ञापन
रांची : डोरंडा थाना पुलिस ने शुक्रवार को कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी और विरोध करने पर गाली-गलौज करने के आरोप में तीन युवकों आयुष, मनीष और सूरज को गिरफ्तार किया है.
तीनों फॉरेस्ट कॉलोनी के रहनेवाले हैं. मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी. प्राथमिकी के अनुसार, युवती मूल रूप से लातेहार जिला की रहनेवाली है.
वह वर्तमान में डोरंडा थाना क्षेत्र में रहती है. शुक्रवार को वह दो अन्य युवतियों के साथ अपने घर जा रही थी. इसी दौरान एमएस टावर (डोरंडा) के पास मुकेश यादव अपनी स्कूटी लेकर खड़ा था. वह युवतियों के पास आया और छेड़खानी करने लगा. जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया, तब वह युवती के साथ गाली-गलौज करने लगा. सूचना पर पीसीआर पहुंचा. इसी बीच मौका पाकर मनोज भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










