ePaper

एक करोड़ 30 लाख रुपये के आभूषण जब्त

Updated at : 03 Dec 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ 30 लाख रुपये के आभूषण जब्त

ओरमांझी : लाल बहादुर शास्त्री चौक दड़दाग के समीप सोमवार रात 10 बजे एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) ने 1.30 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किये हैं. ये आभूषण पांच कार्टन में रख कर वैन (जेएच 01बीबी-2937) से धनबाद से रांची लाये जा रहे थे. जब्त आभूषण इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जिला निगरानी विभाग […]

विज्ञापन

ओरमांझी : लाल बहादुर शास्त्री चौक दड़दाग के समीप सोमवार रात 10 बजे एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) ने 1.30 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किये हैं. ये आभूषण पांच कार्टन में रख कर वैन (जेएच 01बीबी-2937) से धनबाद से रांची लाये जा रहे थे. जब्त आभूषण इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जिला निगरानी विभाग को सौंप दिये गये हैं.

इस छापेमारी के लिए गठित टीम का नेतृत्व रांची सदर एसडीओ लोकेश मिश्र कर रहे थे. टीम में ओरमांझी सीओ शिव शंकर पांडेय व ओरमांझी थाना प्रभारी श्यामकिशोर महतो भी शामिल थे. वहीं, ओरमांझी थाना के समीप सोमवार को ही जांच अभियान के दौरान एसएसटी ने एक कार (जेएच 01डीएम -4142) से 2.78 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola