नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी के सात कर्मियों पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

चान्हो/रांची : बेजांग मोड़ के निकट बिजली के पोल में काम करने के दौरान शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से दो मिस्त्रियों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में रविवार को चान्हो थाना में प्राथमिक दर्ज की गयी. प्राथमिकी मृत अविनाश लोहार के पिता […]
विज्ञापन
चान्हो/रांची : बेजांग मोड़ के निकट बिजली के पोल में काम करने के दौरान शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से दो मिस्त्रियों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में रविवार को चान्हो थाना में प्राथमिक दर्ज की गयी. प्राथमिकी मृत अविनाश लोहार के पिता भीम लोहार के बयान पर दर्ज हुई है. उन्होंने घटना के लिए विद्युतीकरण का कार्य करा रही नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है.
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मदन मोहन मोहंती व राहुल मेहता सहित सुपरवाइजर वासु कुमार, साइट इंचार्ज गौरव सिंह, साइट सुपरवाइजर धर्मवीर यादव, लेबर सुपरवाइजर कर्मवीर यादव, साइट इंजीनियर श्यामल राय पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया है कि कंपनी के इन्हीं अधिकारियों की उपेक्षा व लापरवाही के कारण उक्त घटना घटी. जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पर बिजली विभाग को सूचना देकर शट डाउन लिये बगैर ही 11 हजार केवीए का काम कराया जा रहा था.
साथ ही पोल में चढ़कर काम कर रहे महेश भुइयां, अविनाश लोहरा तथा अमर कुमार को सुरक्षा के लिए हेलमेट, जूता व सेफ्टी बेल्ट भी उपलब्ध नहीं कराया गया था. इस कारण करंट से महेश भुइयां की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि अविनाश लोहार ने रिम्स ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. तीसरा अमर कुमार अब भी रिम्स में इलाजरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




