ePaper

अवैध बालू लदे छह ट्रक जब्त, नौ ईंट भट्ठा संचालकों पर प्राथमिकी

Updated at : 15 Jun 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे छह ट्रक जब्त, नौ ईंट भट्ठा संचालकों पर प्राथमिकी

पिठोरिया : खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह व थाना प्रभारी विनोद राम ने शुक्रवार को पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग में औचक निरीक्षण कर सात अवैध बालू ट्रक को पकड़ा. इन ट्रकों का नंबर जेएच02एल-8173, जेएच06ई-5954, जेएच02पी-8486, जेएच02टी-3145, जेएच02एके-3599, जेएच01बीटी-4209 व ओडी16डी-8852 है. मामले में खान निरीक्षक द्वारा उपरोक्त वाहन के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी […]

विज्ञापन

पिठोरिया : खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह व थाना प्रभारी विनोद राम ने शुक्रवार को पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग में औचक निरीक्षण कर सात अवैध बालू ट्रक को पकड़ा. इन ट्रकों का नंबर जेएच02एल-8173, जेएच06ई-5954, जेएच02पी-8486, जेएच02टी-3145, जेएच02एके-3599, जेएच01बीटी-4209 व ओडी16डी-8852 है. मामले में खान निरीक्षक द्वारा उपरोक्त वाहन के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा 10 जून से 15 अक्तूबर तक नदी से बालू का उठाव बंद है.

रातू. खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने रातू प्रखंड में अवैध रूप से ईंट भट्ठा का संचालन करनेवाले छह भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इनमें नाज ब्रिक्स के मो आजाद कन्नौज, पाली पंडरा स्थित राजू ब्रिक्स के शकील अंसारी (मांडर), अगड़ू स्थित एचएचबी ब्रिक्स के जाकिर अंसारी (पुंदाग), बिजूलिया जामुनटोली स्थित होदा ब्रिक्स के नुरुल होदा (सिमलिया), पश्चिम तारुप स्थित जीडीआर ब्रिक्स के दीनबंधु दास (हेसल, देवी मंडप रोड), तारुप स्थित ज्योति ब्रिक्स के करण सिंह (ग्रीन पार्क, हेहल) शामिल हैं. इन लोगों पर 379/278/34 भादवि, 4/50/34 झारखंड लघु खनिज समानुदान नियमावली 2004, 4(1)/4(1)ए/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमय) 1957, 37 वायु प्रदूषण एक्ट 1981 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
तीन अवैध ईंट भट्ठा संचालकों पर मामला दर्ज
बुढ़मू. खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बुढ़मू थाना क्षेत्र में संचालित तीन अवैध भट्ठा संचालकों पर मामला दर्ज कराया है. इनमें ईचापीरी में चांदनी ब्रिक्स के नाम से संचालित दो ईंट भट्ठा संचालक व चकमें बरवाटोली में एसआरएम ब्रिक्स के संचालक शामिल हैं. मालूम हो कि विगत दिनों अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 27 चिमनी ईंट भट्ठा संचालकों पर मामला दर्ज किया गया था. साथ ही कई भट्ठों को ध्वस्त कर दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola