हाइ वोल्टेज ड्रामे के बीच तीन बच्चों की मां को पति ने थाने में ही दिया तीन तलाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2019 3:29 AM
रांची/चान्हो : चान्हो थाना में सोमवार को घंटों चले हाइ वोल्टेज ड्रामा के बीच एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. इस मामले में महिला ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उक्त महिला की शादी 2002 में हुई थी और वह तीन बच्चों की मां है. […]
रांची/चान्हो : चान्हो थाना में सोमवार को घंटों चले हाइ वोल्टेज ड्रामा के बीच एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. इस मामले में महिला ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उक्त महिला की शादी 2002 में हुई थी और वह तीन बच्चों की मां है. चान्हो के चामा पुरनाडीह निवासी इस महिला का आरोप है कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही माहताब अंसारी ने आवाज देकर उसके घर का दरवाजा खुलवाया.
इसके बाद बाहर खड़े कुछ लोग जबरन उसका हाथ पकड़ कर बाहर ले गये और वहां एक अनजान युवक के साथ रस्सी से बांध दिया. इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया व मारपीट भी की गयी. घटना की जानकारी मिलने पर रात करीब 11 बजे चान्हो पुलिस पहुंची और उसे मुक्त करा कर थाना ले आयी. रात भर वह थाना में ही रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










