ePaper

फ्लैट देने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 22 May 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
फ्लैट देने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

धनबाद/जमशेदपुर : धनबाद के गांधीनगर में फ्लैट बेचने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी करने का आरोपी मनोहर प्रसाद को धनसार पुलिस ने मंगलवार को जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. कदमा रानीकुदर निवासी बिल्डर सह टाटा स्टीलकर्मी मनोहर प्रसाद को पुलिस ने सोमवार की रात […]

विज्ञापन

धनबाद/जमशेदपुर : धनबाद के गांधीनगर में फ्लैट बेचने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी करने का आरोपी मनोहर प्रसाद को धनसार पुलिस ने मंगलवार को जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. कदमा रानीकुदर निवासी बिल्डर सह टाटा स्टीलकर्मी मनोहर प्रसाद को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया.

इस मामले में धनबाद पुलिस मनोहर प्रसाद के सहयोगी विक्रम पंडित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुुकी है. मनोहर प्रसाद के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था. वह धनबाद से भागकर कदमा रानीकुदर स्थित घर में रह रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा. पुलिस के अनुसार मनोहर प्रसाद ने धनबाद में कई लोगों ने फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है.

वह खुद को बिल्डर बताता था. उसने गांधीनगर में फ्लैट बनाने का झांसा दिया था. बैंक मोड़ दरी मोहल्ला निवासी महेश कुमार अग्रवाल ने धनसार थाना में गत 24 नवंबर 2018 को मनोहर प्रसाद के खिलाफ गांधी रोड में फ्लैट खरीदने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola