विवाद के बाद युवक के हाथ-पैर बांधे, फिर लाठी से पीट मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हड़िया पीने के बाद शुरू हुआ था विवाद, मारपीट तक पहुंचा चाईबासा : तांतनगर ओपी क्षेत्र में चिमीसाई गांव के फुदु सिरका (20) की गांव के लोगों ने ही लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. घटना बुधवार शाम की है. पिटाई के बाद घायल फुदु सिरका रातभर सिंगराय सिरका के घर के बाहर तड़पता रहा, गुरुवार […]
विज्ञापन
हड़िया पीने के बाद शुरू हुआ था विवाद, मारपीट तक पहुंचा
चाईबासा : तांतनगर ओपी क्षेत्र में चिमीसाई गांव के फुदु सिरका (20) की गांव के लोगों ने ही लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. घटना बुधवार शाम की है. पिटाई के बाद घायल फुदु सिरका रातभर सिंगराय सिरका के घर के बाहर तड़पता रहा, गुरुवार की अहले सुबह उसने दम तोड़ दिया.
सुबह फुदु का शव देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस चिमीसाई पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. पोस्टमॉटर्म के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया. इस मामले के आरोपी रिडु सिरका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फुदु के पिता दुखिया सिरका ने बताया कि फुदु उनका एकलौता बेटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










