ePaper

माओवादियों ने भाजपा के कार्यालय में किया ब्लास्ट

Updated at : 04 May 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादियों ने भाजपा के कार्यालय में किया ब्लास्ट

सरायकेला/खरसावां : माओवादियों ने खरसावां के चांदनी चौक (कुचाई रोड) स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय को आइडी ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे की है. बताया जाता है कि चार की संख्या में आये माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना में कार्यालय के पीछे की दीवार टूट […]

विज्ञापन

सरायकेला/खरसावां : माओवादियों ने खरसावां के चांदनी चौक (कुचाई रोड) स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय को आइडी ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे की है. बताया जाता है कि चार की संख्या में आये माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया है.

घटना में कार्यालय के पीछे की दीवार टूट कर गिर गयी है. अंदर की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है. लोहे का शटर उखड़ गया है. कार्यालय के अंदर के रखी कई कुर्सियां भी टूट गयी हैं. घटना को अंजाम देने से पहले माओवादियों ने कार्यालय में सो रहे चार चालकों को बाहर कर दिया.

दलबल के साथ पहुंचे एसपी

घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार रात को ही एसपी चंदन कुमार सिन्हा, एसडीपीओ अविनाश कुमार दलबल के साथ खरसावां पहुंचे. पुलिस को 100 मीटर लंबा तार व डेटोनेटर मिला है. कुचाई रोड से कुछ पोस्टर भी मिले हैं, जिनमें भाजपा विरोधी कुछ नारे लिखे गये हैं. पुलिस ने बम डिस्पोजल स्वॉयड टीम को बुला कर कार्यालय और बाहर खड़े सभी वाहनों की जांच भी की. सूचना मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा भी गुरुवार को रात तीन बजे खरसावां पहुंचे. मामले की जानकारी ली.

वाहनों की जांच जारी : घटना के बाद खरसावां में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है. एसपी ने बताया, जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है. आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, चारों माओवादियों के चेहरे ढके थे. सभी सादे लिबास में थे. दो के पास पिस्टल थी. नक्सलियों ने कुचाई के दलभंगा में भी पोस्टरबाजी की थी. पुलिस ने सभी पोस्टरों को हटा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola