कार से 2.10 लाख रुपया जब्त

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : निर्वाचन आयोग के आय-व्यय कोषांग ने बुधवार को टाटीझरिया थाना के पास कार की चेकिंग के दौरान वाहन से 2.10 लाख रुपया जब्त किया है. अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अल्टो कार (जेएच-10बीडी-9798) को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले जांच में जुट गयी है. दंडाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, […]

विज्ञापन

हजारीबाग : निर्वाचन आयोग के आय-व्यय कोषांग ने बुधवार को टाटीझरिया थाना के पास कार की चेकिंग के दौरान वाहन से 2.10 लाख रुपया जब्त किया है. अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अल्टो कार (जेएच-10बीडी-9798) को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दंडाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, एएसआइ शिवजी सिंह के अनुसार कार विष्णुगढ़ से हजारीबाग की ओर जा रही थी. इसी दौरान यह कार्रवाई की गयी. राशि विष्णुगढ़ के करगालो निवासी सुरेश यादव की है. जब्त राशि को जांच के लिए टाटीझरिया थाना में रखा गया है. पूछताछ में सुरेश यादव ने दंडाधिकारी से कहा कि उक्त राशि से वह बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने जा रहे थे. समाचार लिखे जाने तक जांच प्रक्रिया चल रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola