पर्स चोरी कर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

झुमरीतिलैया : एक रेल यात्री का पर्स चोरी कर भाग रहे युवक को सोमवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी 28 वर्षीय उपेंद्र कुमार मेहता (पिता- रामसुंदर मेहता), निवासी देवरीखुर्द, थाना- हुसैनाबाद, जिला- पलामू के विरुद्ध रेल थाना में कांड संख्या 6/19 दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि आरोपी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म […]
झुमरीतिलैया : एक रेल यात्री का पर्स चोरी कर भाग रहे युवक को सोमवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी 28 वर्षीय उपेंद्र कुमार मेहता (पिता- रामसुंदर मेहता), निवासी देवरीखुर्द, थाना- हुसैनाबाद, जिला- पलामू के विरुद्ध रेल थाना में कांड संख्या 6/19 दर्ज किया गया है.
बताया जाता है कि आरोपी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर मो हसन रजा नामक यात्री का पर्स निकाल कर भाग रहा था. इस दौरान हसन ने शोर मचाया, तो आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने उसे पकड़ लिया. मो हसन द्वारा लिखित आवेदन दिये जाने पर जीआरपी ने मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




