नक्सलियों को बेचते थे बाइक

बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार रांची : अरगोड़ा पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर खूंटी, लातेहार और चतरा ले जाते थे और नक्सलियों-अपराधियों को बेचते थे. जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें संतोष लकड़ा, प्रवीण […]
बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
रांची : अरगोड़ा पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर खूंटी, लातेहार और चतरा ले जाते थे और नक्सलियों-अपराधियों को बेचते थे.
जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें संतोष लकड़ा, प्रवीण लकड़ा और संदीप तिग्गा (तीनों अरगोड़ा, पिपरटोली), मो राजा व मोनू उर्फ मोजाहिद (कडरू, बगीचा टोली), अनिल लकड़ा (नामकुम) और प्रह्वाद साहू (पालकोट) शामिल हैं. पकड़े गये अपराधियों में छह पहले भी जेल जा चुके हैं. प्रह्वाद साहू गुमला जिले में पुलिस पर हमला,आर्म्स एक्ट व चोरी के मामले में वांछित है.
सिटी एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि डेढ़ साल पहले चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र से चोरी की 15 बाइक बरामद की गयी थी. सभी बाइक रांची व आसपास के इलाके से चोरी की गयी थी. एसपी के अनुसार गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर चार-पांच हजार रुपये में नक्सलियों व ग्रामीणों को बेच देते थे. ग्रामीण इलाकों में राजधानी की तरह वाहन चेकिंग नहीं होती है. ऐसी स्थिति में चोरी की बाइक का उपयोग आराम से ग्रामीण करते हैं. संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी के साथ जगन्नाथपुर इंस्पेक्टर गरीबन पासवान व अरगोड़ा थाना प्रभारी पीके दास मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




