रांची : वाट्सएप से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

रांची : सदर थाना की पुलिस ने बरियातू-बूटी रोड स्थित पीएचइडी चौक के समीप सेसेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक युवती और दो व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जानेवाली युवती हुगली की रहनेवाली है. वहीं एक आरोपी अफजल अंसारी कोडरमा जयनगर थाना क्षेत्र का और दूसरा राजा अंसारी […]
रांची : सदर थाना की पुलिस ने बरियातू-बूटी रोड स्थित पीएचइडी चौक के समीप सेसेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक युवती और दो व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जानेवाली युवती हुगली की रहनेवाली है. वहीं एक आरोपी अफजल अंसारी कोडरमा जयनगर थाना क्षेत्र का और दूसरा राजा अंसारी बरियातू पहाड़ के समीप का रहनेवाला है. अफजल वर्तमान में पीएचइडी पानी टंकी के समीप ही रहता था.
पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं. पूछताछ में युवती ने पुलिस के सामने सेक्स रैकेट चलाने की बात स्वीकार कर ली है. उसने कहा कि उसे प्रति सप्ताह 20 हजार रुपये देने का वादा कर हुगली से रांची लाया गया था. युवती को किसी के पास भेजे जाने पर हर कस्टमर से सात हजार रुपये लिये जाते थे.
- बरियातू-बूटी रोड के पीएचइडी चौक के पास से हुई गिरफ्तारी
- 20 हजार प्रति सप्ताह देने का वादा कर हुगली से युवती को बुलाया गया था रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










